भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Mausam Live | IMD Heavy Rain Alert | Delhi NCR...


होमताजा खबरदेश

जम्‍मू-कश्‍मीर, बिहार से लेकर बंगाल तक में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam Live: मानसून पूरी रफ्तार में है. मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. चेतावनी को देखते हुए माता वैष्‍णो देवी और बाबा अमरनाथ की यात्रा रोक दी गई है. IMD ने दिल्‍ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार और बंगाल तक में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है.

जम्‍मू-कश्‍मीर, बिहार से लेकर बंगाल तक में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्टZoom

मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. (फाइल फोटो)

Aaj Ka Mausam Live: मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर उत्‍तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भारत के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 से 7 दिनों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी कमजोर बनी रहेंगी.

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश तथा असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. इसी तरह पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 जुलाई को अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है. उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. जम्‍मू-कश्‍मीर में तो भारी बारिश का दौर शुरू भी हो चुका है. राजौरी में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. स्‍थानीय प्रशासन ने आमलोगों से गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.

दिल्‍ली में भी भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां लगातार तेज रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में व्यापक वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अनुमान है. हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 19 जुलाई तथा 20 से 22 जुलाई के दौरान भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top