भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड से चोरी, बंगाल में बिक्री, दुमका पुलिस ने किया बाइक चोर...


Last Updated:

Dumka Bike Theft Gang: दुमका पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क बांग्लादेश सीमा के नजदीकी इलाकों तक फैला हुआ था. पुलिस ने गिरोह के सरगना मिथुन उर्फ बिशु मंडल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं. जांच में पता चला कि गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल से बाइक चोरी कर उन्हें मालदा और फरक्का में 10 से 20 हजार रुपये में बेचता था. आरोपी के खिलाफ पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

झारखंड से चोरी, बंगाल में बिक्री,दुमका पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का पर्दाफाशZoom

16 केस वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दुमका: झारखंड के दुमका में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क बांग्लादेश सीमा के नजदीकी इलाकों तक फैला हुआ था. गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों से बाइक चोरी करता था. इसके बाद चोरी की गई बाइकों को पश्चिम बंगाल के मालदा और फरक्का इलाके में ले जाकर बेच दिया जाता था. ये दोनों इलाके बांग्लादेश सीमा के काफी करीब हैं.

चोरी की पांच बाइक बरामद
दुमका पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट निवासी मिथुन उर्फ बिशु मंडल को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी इस गिरोह का सरगना है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं. बरामद की गई बाइक दुमका, जामताड़ा, धनबाद और पश्चिम बंगाल के सिउड़ी इलाके से चोरी की गई थीं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

विशेष निगरानी अभियान शुरू
एसडीपीओ दिलीप खलको ने बताया कि पिछले कुछ समय से दुमका और आसपास के इलाकों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं. इसे देखते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया था. इसी अभियान के दौरान शिकारीपाड़ा के कुशपहाड़ी हाट में आरोपी को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में उसने पूरे नेटवर्क की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक बरामद कर ली. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कोई पहली बार अपराध नहीं कर रहा था. उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इससे साफ है कि वह लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल था.

बांग्लादेश सीमा पार तक जुड़े तार
अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी. जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि मालदा और फरक्का में चोरी की बाइक किन लोगों को बेची जाती थीं. पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्या इस गिरोह के तार बांग्लादेश सीमा पार तक जुड़े हुए हैं या नहीं. फिलहाल पुलिस ने इतना ही बताया है कि चोरी की बाइक सीमा के नजदीकी इलाकों में कम कीमत पर बेची जाती थीं. एक बाइक की कीमत 10 हजार से 20 हजार रुपये तक रखी जाती थी. इसी वजह से चोरी की बाइक आसानी से खप जाती थीं.

गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश
दुमका पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई पुरानी घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top