भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कॉलेज-गोइंग गर्ल्स के रहने के लिए बेस्ट हैं रांची के ये एरिया,...


Last Updated:

Ranchi Cheap PG With Facilities: रांची में पढ़ाई के लिए आए हैं और कम खर्च में बढ़िया पीजी की तलाश है तो आपको इन एरियाज का रुख करना चाहिए. यहां 3 से 4 हजार में रूम के साथ बेसिक फैसिलिटीज मिल जाएंगी. वहीं कुछ एरिया ऐसे हैं जहां 2 हजार में रूम मिल जाएगा लेकिन सुविधाएं कुछ कम होंगी.

झारखंड की राजधानी रांची के बड़े-बड़े कॉलेजों में पढ़ने के लिए बाहर से कई लड़कियां आती हैं. कोई ग्रेजुएशन करने तो कोई प्लस टू की पढ़ाई के लिए. ऐसे में उनके रहने के लिए शहर में कई पीजी उपलब्ध हैं, जहां कम खर्च में रहने की सुविधा के साथ सभी जरूरी सुविधाएं भी मिलती हैं.

इनमें सबसे पहला नाम आता है हरमू का. यहां पर रोड पर ही कई सारे घर हैं जो ये फैसिलिटी उपलब्ध कराते हैं, वो भी मात्र ₹3000 में. इसके अलावा अरगोड़ा और किशोरगंज जैसे एरिया भी हैं. अगर हरमू की बात करें तो आपको बाईपास पर ही हरमू चौक के पास कई सारे ऐसे घर मिल जाएंगे जो पीजी की सुविधा देते हैं.

इस एरिया में रहने वाले प्रशांत बताते हैं, कि यहां कि सबसे खास बात यह है कि यहां बिजली 24 घंटे रहती है. अगर कोई विशेष आफत ना आ जाए तो. पानी की पूरी व्यवस्था रहती है. मार्केट यहां से मात्र पांच कदम की दूरी पर है, रांची रेलवे स्टेशन 2 किलोमीटर और एयरपोर्ट 3 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा बस स्टैंड 4 किलोमीटर यानी कि हर ट्रैवल का साधन मात्र चार किलोमीटर के दायरे में है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, बात अगर किशोरगंज की करें तो यह हरमू से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां रहने वाली अनुराधा बताती हैं, हमारा घर यहीं पर है. यहां पर भी आपको काफी सस्ते में आराम से पीजी मिल जाएगा. यह जगह बाजार में 500 मीटर की दूरी पर है. यहां पर पहाड़ी मंदिर भी है. इसके अलावा यहां से किसी भी कॉलेज की दूरी बहुत कम है. ऐसे में आपको किसी भी काम के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

किशोरगंज में आपको आराम से 3 से ₹4000 की रेंज में सारी फैसिलिटीज के साथ पीजी मिल जाएगा. इसके अलावा आप रांची के अरगोड़ा चौक के समीप आ सकते हैं. यहां भी आपको 2000 से ₹3000 की रेंज में रहने की जगह मिल जाएगी. हालांकि, यहां पर फैसिलिटी थोड़ी कम मिल सकती हैं. जैसे कि खाने की फैसिलिटी, गीजर, वाईफाई यह सब यहां पर नहीं मिलता है. बेसिक जरूरतें यहां आसानी से पूरी हो जाएंगी.

खासतौर पर वैसे लोग जिनका बजट बहुत टाइट है उनके लिए यह काफी बढ़िया ऑप्शन रहता है. यहां रहने वाले संतपाल बताते हैं यहां पर आराम से आपको दो-तीन हजार की रेंज में पीजी मिल जाएगा. हालांकि बहुत फैसिलिटी नहीं मिलेंगी. आपको रूम मिलेगा, बेड, पढ़ने के लिए टेबल-चेयर, अलमारी और सिक्योरिटी का बढ़िया इंतजाम. ये सारी चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top