भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन में भोले की भक्ति के रंग में रंगे जमशेदपुर के बाजार,...


Last Updated:

Jamshedpur Sawan Bazar: जमशेदपुर के बड़े बाजार सावन के बहुत से सामानों से भरे पड़े हैं. शिव भक्तों के लिए कांवड़ यात्रा का जरूरी सामान, गेरुआ कपड़े और वाटरप्रूफ पाउच जैसी चीजें उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं इस बार 500 रुपये में पूरा कांवड़िया सेट मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. सावन का महीना शुरू होते ही जमशेदपुर का बाजार पूरी तरह भगवान भोलेनाथ की भक्ति के रंग में रंग गया है. शहर के साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी और जुगसलाई समेत कई बाजारों में कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों के लिए खास सामानों की दुकानें सज चुकी हैं. हर तरफ गेरुआ रंग की छटा देखने को मिल रही है. दुकानों में भोलेनाथ, महाकाल और बाबा धाम लिखे कपड़े, गमछे और अन्य सामान लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं.

500 में पूरा कांवड़िया सेट
दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ, महादेवसाल और अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई नए डिजाइन और किफायती रेंज के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं. सबसे खास बात यह है कि इस बार श्रद्धालु मात्र 500 रुपये के आसपास में ऊपर से नीचे तक का पूरा कांवड़िया सेट खरीद सकते हैं.

गेरुआ रंग छाया
बाजार में गेरुआ रंग की टी-शर्ट, शर्ट, लोअर, पैंट और कुर्तों की अच्छी मांग देखी जा रही है. कई दुकानों में महाकाल, हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बाबा धाम लिखे आकर्षक कपड़े उपलब्ध हैं. युवाओं के लिए ट्रेंडी डिजाइन वाली टी-शर्ट और शर्ट आई हैं, जबकि बच्चों के लिए भी छोटे आकार में कुर्ता, टी-शर्ट और गेरुआ ड्रेस उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है.

महिलाओं के लिए भी कपड़े
महिलाओं के लिए भी बाजार में खास तैयारियां की गई हैं. गेरुआ रंग की कुर्तियां, दुपट्टे और पारंपरिक डिजाइन वाले कपड़े बड़ी संख्या में आए हैं. कई महिलाएं सावन के दौरान पूजा-पाठ और मंदिर दर्शन के लिए इन कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं. दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं के लिए इस बार नए डिजाइन और आरामदायक फैब्रिक की कुर्तियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.

वाटरप्रूफ पाउच की खूब मांग
इसके अलावा कांवड़ यात्रा को आसान बनाने के लिए कई उपयोगी सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं. मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ पाउच की मांग काफी बढ़ी हुई है. बारिश के मौसम को देखते हुए ये पाउच श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं. वहीं बैग, छोटे पर्स, कमर पाउच और अन्य सामान रखने के लिए विशेष बैग भी अलग-अलग रेंज में उपलब्ध हैं.

बाजार में रौनक
दुकानों में अलग-अलग रंगों और डिजाइन के गमछे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इन पर महाकाल, बाबा धाम, जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव जैसे धार्मिक संदेश छपे हुए हैं. कुल मिलाकर सावन को लेकर जमशेदपुर का बाजार पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालु अपनी जरूरत का लगभग हर सामान एक ही जगह पर आसानी से खरीद सकते हैं. इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है और व्यापारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top