भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गडगड लोंगरा में सांप के डसने से किशोर की मौत




गुमला|सुरसांग थाना क्षेत्र के गडगड लोंगरा गांव निवासी 16 वर्षीय बलराम सिंह की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलने पर सुरसांग पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतक के पिता मडवाड़ी सिंह ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। बलराम भी अपने कमरे में सोया था। देर रात सोने के दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन उसे इसका एहसास नहीं हो सका। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना सुरसांग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा बनाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top