भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाबूपुर में सड़क किनारे मिला 10 दिन पुराना शव, पहचान नहीं



दुमका| दुमका मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बुधवार को ग्रामीणों की सूचना के आधार बाबूपुर में सड़क किनारे से करीब 37 साल के एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब दस दिन पुराना होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मौत की वजह शराब पीना बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रख दिया है।दोपहर को सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े शव पर गई। उनकी सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव कब्जे में लिया। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और पहचान लायक नहीं था। पुलिस ने एक ही नजर में मौत का कारण शराब बता दिया। कहा कि शराब पीकर गिर जाने से मौत हो गई होगी। सवाल यह उठता है कि इतने से शव पड़ा हुआ था और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अचानक ग्रामीणों की नजर कैसे पड़ गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त हुए बगैर इसे शराब पीकर मौत होना कैसे बता दिया। यह भी हो सकता है कि मरने वाले को रात में फेंक दिया गया हो। अगर शव पहले से पड़ा था तो क्यों किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। ऐसा तो नहीं पुलिस गहराई में जाने की बजाय शराब पीकर मौत का नाम देकर पूरे घटनाक्रम पर पर्दा डालने का प्रयास तो नहीं कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top