![]()
सीतामढ़ी का निकला मुख्य आरोपी इरफान कारोबारी सह समाजसेवी अखिलेश पांडेय के अशोक नगर स्थित आवास पर करोड़ों रुपए की चोरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी को इस मामले के मास्टरमाइंड को चिह्नित कर लिया है। इस घटना को बिहार के सीतामढ़ी निवासी मो. इरफान उर्फ उजाले ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इरफान की पत्नी और प्रेमिका सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 20 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। चोरी के पैसे से गांव में बनवाई सड़क
जांच में पता चला कि चोरी के पैसे से इरफान ने अपने गांव में सड़कें बनवाईं। गरीब बेटियों की शादी कराईं और मेडिकल कैंप आयोजित किया। उसकी पत्नी जिला परिषद सदस्य रह चुकी है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार, बंगाल, दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।
Source link