भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand Weather Update | Rain & Storm Alert 2026


झारखंड के आधे से अधिक जिले में रोजाना ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। आज पूरे राज्य में मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है, जिससे अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे।

.

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है।

राज्य में शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग की ओर से अगले 27 जुलाई तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

देखिए बारिश से जुड़ी कुछ तस्वीरें

धनबाद में हुई झमाझम बारिश

धनबाद में हुई झमाझम बारिश

गुमला में बारिश का पानी सड़क पर हुआ जमा।

गुमला में बारिश का पानी सड़क पर हुआ जमा।

लगातार बारिश से गिरिडीह के उसरी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा।

लगातार बारिश से गिरिडीह के उसरी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा।

गुराबंदा में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश 57.4 एमएम गुराबंदा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज की गई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुमका में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

लातेहार में महुआटांड़ स्थित बूढ़ा नदी में उफान से लोध जलप्रपात का भी जलस्तर बढ़ गया है।

लातेहार में महुआटांड़ स्थित बूढ़ा नदी में उफान से लोध जलप्रपात का भी जलस्तर बढ़ गया है।

चतरा और गढ़वा में सबसे कम बारिश इधर, झारखंड की राजधानी रांची में 1 जून से 23 जुलाई तक 383.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 439.1 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

सबसे कम चतरा और गढ़वा में बारिश हुई है। चतरा में अभी तक मात्र 138.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 64% कम है।

वहीं, गढ़वा में 125.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 65% कम है। देवघर में 192.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 54% कम है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top