Last Updated:
Ranchi Tamater Ki Kheti: रांची के रहने वाले रोहित ने 50 डिसमिल जमीन पर हाइब्रिड टमाटर की खेती करते हैं. जहां वह ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर 2 महीने में 50-60 हजार कमाते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के इटकी गांव के रहने वाले रोहित खासतौर पर अपने 50 डिसमिल जमीन में अपने घर के पीछे ही टमाटर की खेती करते हैं. यह हाइब्रिड टमाटर है, जो काफी फाइन क्वालिटी का होता है. इसका बीज भी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से लाते हैं. इन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष खाद और विशेष देखभाल की जरूरत होती है. यह 50 दिन में तैयार हो जाता है और इसकी सप्लाई बाहर और सुपरमार्केट में भी होती है और यह पूरी तरह ऑर्गेनिक है. आइये जानते हैं इसकी खेती के बारे में.
रोहित ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि हम लोग गोबर खाद का इस्तेमाल करते हैं. सड़ा हुआ गोबर काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा एकदम थोड़ा लगभग 10% यूरिया होता है. इससे अधिक बिल्कुल भी नहीं. खेत को कम से कम तीन से चार बार जोता जाता है और एक हफ्ते के लिए छोड़ दिया जाता है ताकि अच्छे से धूप लगे. इसके बाद ही खेती करते हैं.
मल्चिंग पेपर है फायदेमंद
रोहित आगे बताते हैं कि टमाटर की खेती के लिए मल्चिंग पेपर काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि, इससे खरपतवार 80% तक कम देखने को मिलता है. इससे आपकी मेहनत भी काफी हद तक बच जाती है, कीड़े मकोड़े कम लगते हैं. इसीलिए टमाटर की खेती मल्चिंग पेपर के बगैर बिल्कुल भी नहीं करते हैं. इसके अलावा एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच में कम से कम एक हाथ की दूरी होनी चाहिए.
इसके अलावा हर 15 -20 दिन में दवाई स्प्रे किया जाता है. यह दवाई खासतौर पर गोमूत्र से बनाया जाता है, जिसमें जामुन का सिरका, नीम का सिरका यह सब मिलाकर 15- 20 दिन तक छोड़ा जाता है और इसी पानी को पौधे में स्प्रे करते हैं. इससे कीड़े लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है और टमाटर की क्वालिटी भी काफी सही देखने को मिलती है.
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से लाते हैं बीज
टमाटर का जो बीज होता है. वह हम लोग खास पर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से लाते हैं. इससे फायदा यह मिलता है कि वहां पर एक्सपर्ट द्वारा हमें कुछ टिप्स मिल जाते हैं. साथ ही कुछ नई बात सीखने को मिलती है. हाई क्वालिटी के बीज की वजह से टमाटर काफी अच्छा होता है. साथ ही खासतौर पर सुपरमार्केट और बाहर में सप्लाई किया जाता है. ऐसे में 2 महीने में आराम से 50 से 60,000 तक कमाई हो जाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें