भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Parliament Monsoon Session Live: NEET पर हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, कैबिनेट बैठक...


होमताजा खबरदेश

LIVE: संसद में फिर हंगामे के आसार, छात्रों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शन

Last Updated:

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र में आज NEET-UG पेपर लीक विवाद, छात्रों के समर्थन में विपक्ष के प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर पूरे देश की नजर है. विपक्ष मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा…और पढ़ें

LIVE: संसद में फिर हंगामे के आसार, छात्रों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शनZoom

शुक्रवार को संसद के भीतर NEET विवाद पर टकराव, मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक तीन सबसे बड़े घटनाक्रम होंगे. (PTI)

Sansad Satra Live: संसद का मानसून सत्र में इस बार पूरा फोकस NEET पेपर लीक विवाद, छात्रों के आंदोलन और सरकार की अगली रणनीति पर आ गया है. चौथे दिन जिस तरह लोकसभा और राज्यसभा बिना कोई कामकाज किए स्थगित हो गईं, उसके बाद शुक्रवार का दिन और भी अहम माना जा रहा है. विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह छात्रों के मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है. दूसरी तरफ सरकार भी अब कड़ा संदेश देने की तैयारी में दिख रही है. ऐसे में संसद के अंदर बहस और बाहर विरोध प्रदर्शन, दोनों पर देश की नजर टिकी हुई है.

आज की सबसे बड़ी बात सिर्फ संसद का हंगामा नहीं है, बल्कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए और सख्त कानून लाने पर फैसला हो सकता है. उन्होंने कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और कड़ी सजा का प्रस्ताव तैयार हो चुका है. ऐसे में शुक्रवार का दिन केवल राजनीतिक टकराव का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बड़े फैसलों का भी गवाह बन सकता है. उधर विपक्ष मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा तो इधर सरकार संसद के भीतर चर्चा के लिए विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है.

संसद में NEET विवाद, विपक्ष का प्रदर्शन और कैबिनेट बैठक पर नजर

  • संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्षी दलों ने मकर द्वार पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. विपक्ष NEET-UG पेपर लीक, 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
  • लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को लगातार नारेबाजी के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका था. दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई और अंत में पूरे दिन के लिए रोकनी पड़ी. ऐसे में शुक्रवार को भी हंगामे के पूरे आसार हैं.
  • सरकार का कहना है कि वह NEET मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष पहले शर्तें रख रहा है. वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार जवाबदेही से बच रही है और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

किरण रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि NEET पेपर लीक पर चर्चा कीजिए. लेकिन विपक्ष पूर्व शर्तें और बहाने बनाकर इस चर्चा से भागने की कोशिश कर रहा है.’ सरकार का कहना है कि वह सदन में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है.

कैबिनेट बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर संकेत दिया कि शुक्रवार की केंद्रीय कैबिनेट बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई से जुड़े प्रस्ताव कल की कैबिनेट बैठक में आएंगे. सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित विभागों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं. विभागों ने देर रात मुझे बताया है कि कड़ी सजा के प्रावधान वाला ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार है. कैबिनेट सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.’

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी प्रावधानों की घोषणा कर सकती है.

विपक्ष का फोकस छात्रों के आंदोलन पर

विपक्षी INDIA गठबंधन केवल पेपर लीक तक ही सीमित नहीं है. विपक्ष 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठा रहा है. विपक्ष का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जबकि सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.

आज क्या-क्या रहेगा अहम?

शुक्रवार को संसद के भीतर NEET विवाद पर टकराव, मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक तीन सबसे बड़े घटनाक्रम होंगे. यदि कैबिनेट पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून या फास्ट ट्रैक कोर्ट पर फैसला करती है, तो यह पूरे शिक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव माना जाएगा. वहीं सदन में सरकार और विपक्ष के बीच बहस का रुख भी आने वाले दिनों की राजनीति तय कर सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top