Last Updated:
Animal Husbandry: बरसात के मौसम में पशुओं में खुरपका-मुंहपका, मच्छरजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई, मच्छर नियंत्रण और संतुलित आहार देने की सलाह दी है, ताकि पशु स्वस्थ रहें और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके.
Animal Husbandry: यदि आप पशुपालक हैं और बरसात के मौसम में पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया है, तो सावधान हो जाइए. दरअसल, बरसात के मौसम में पशुओं में कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं. अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं, तो समस्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट ने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए क्या सलाह दी है.
बरसात के मौसम में पशुओं का टीकाकरण कराना है जरूरी
लोकल 18 से बात करते हुए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा बताते हैं कि बरसात के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां शुरू हो जाती हैं. इसमें इंसानों के साथ-साथ जानवर भी प्रभावित होते हैं और छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है. बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियां अधिक फैलती हैं, क्योंकि इस दौरान मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है. यदि आप पशुओं को इन बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो उन्हें साफ-सुथरी जगह पर रखें. पशु बांधने वाली जगह की नियमित सफाई करें तथा मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव करते रहें, ताकि मच्छर पशुओं को न काट सकें.
बरसात में कीचड़ में रहने से फैल रही हैं कई बीमारियां
बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है और कीचड़ में रहने की वजह से पशुओं में खुरपका-मुंहपका जैसी कई बीमारियां फैलने लगती हैं. इसलिए इस मौसम में खुरपका-मुंहपका के टीकाकरण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है. कीचड़ में रहने से पशुओं के खुर खराब होने लगते हैं तथा मच्छरों के काटने से भी कई बीमारियां फैलती हैं. इसके अलावा कुछ बीमारियां संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने से भी फैल जाती हैं. इन सभी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि टीकाकरण ही पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है.
बरसात के मौसम में पशुओं में फैलती हैं कई बीमारियां
बरसात के मौसम में पशुओं को चारा भी बहुत सावधानी से खिलाएं. कोशिश करें कि उन्हें संतुलित आहार ही दिया जाए, क्योंकि यदि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) अच्छी रहेगी, तो वे बीमारियों से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे. यदि आप पशुपालक हैं, तो अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं. टीकाकरण से पशुओं में बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. अन्यथा बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जिससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ जाती है. इस मौसम में कई बीमारियां एक संक्रमित पशु से दूसरे पशु में संपर्क के जरिए भी फैल जाती हैं. इसलिए यदि आपके पास कई पशु हैं, तो बीमारी फैलने का इंतजार करने के बजाय समय रहते सभी का टीकाकरण जरूर करा लें.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें