भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्र ने हाईटेंशन टावर पर फांसी लगाने का किया प्रयास:पुलिस और ग्रामीणों...




गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्र ने हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर फांसी लगाने का असफल प्रयास किया। यह घटना बोडोटोली बगीचा के पास हुई। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मनीष को बिजली टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वह अचेत अवस्था में था। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीते शाम से अपने घर से बिना बताए बोडोटोली गांव के एक दुकान के पास था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए। हालांकि, मनीष घर नहीं गया और वहीं रुक गया। शुक्रवार की सुबह उसने वहीं पास के हाईटेंशन बिजली के टावर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर भरनो थाना के एसआई तपेश्वर बैठा दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने छात्र को टावर से नीचे उतरवाकर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top