संभल के ब्रह्म बाजार, बड़ा बाजार रोड स्थित पूजा साड़ी एम्पोरियम तीज, सावन और अन्य त्योहारों की खरीदारी के लिए महिलाओं की पसंदीदा दुकानों में से एक माना जाता है. तीज के अवसर पर यहां महिलाओं के लिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की साड़ियों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध रहता है. दुकान पर बनारसी, सिल्क, कॉटन, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, शिफॉन, प्रिंटेड, जरी और कढ़ाईदार साड़ियां मिलती हैं. जो पूजा-पाठ, तीज उत्सव, पारिवारिक समारोह और शादी-विवाह जैसे अवसरों के लिए उपयुक्त होती हैं. इसके अलावा सूट, ड्रेस सामग्री, चुनरी, दुपट्टे और ब्लाउज पीस भी उपलब्ध रहते हैं. तीज के दौरान हरे, मेहंदी, लाल, पीले और गुलाबी रंगों की साड़ियों की सबसे अधिक मांग रहती है.