बोकारो | झारखंड फाउंडेशन केंद्र की पहल से आधार कार्ड में त्रुटि के कारण कई महीनों से सरकारी योजना से वंचित एक दिव्यांग लाभुक को नई ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे लाभुक के आवागमन की समस्या का समाधान हो गया। बताया गया कि आधार कार्ड में त्रुटि के कारण लाभुक को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। वह लंबे समय से टूटी हुई ट्राई साइकिल के सहारे आने-जाने को मजबूर था। जानकारी मिलने पर झारखंड फाउंडेशन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. जयदेव कुमार महतो ने पहल की। उनके प्रयास तथा चास बीडीओ के सहयोग से लाभुक को नई ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।
Source link