सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो और चास शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की धीमी गति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय व्यापारिक संगठन एकजुट हो गए हैं। उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो चेंबर के सदस्यों ने सिटी सेंटर में व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान चैंबर सदस्यों ने दुकानों और व्यावसायिक केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा जारी पोस्टर व पंपलेट बांटे। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अपील की कि जिन नागरिकों का एसआईआर अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त करें और उसे भरकर शीघ्र जमा करें।
Source link