भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीआईडी ने पूछा:ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर मेहरबानी क्यों? श्वेता नहीं दे सकीं जवाब




रिमांड पर लिए गए पांच आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू

झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप में गिरफ्तार पांच मुख्य आरोपियों से सीआईडी की एसआईटी ने पूछताछ शुरू कर दी है। इनसे पांच दिन तक लगातार पूछताछ की जाएगी। पहले दिन एसआईटी ने जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, परीक्षा एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्रा. लि. (टीडीपीएल) के निदेशक रामबीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी और तकनीकी प्रोग्रामर मो. उस्मान व मो. एबाद को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। एसआईटी ने श्वेता गुप्ता और रामबीर सिंह से पूछा कि जब टीडीपीएल को गंभीर लापरवाही और वित्तीय विवादों के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था तो किस आधार पर और किसके दबाव में जेपीएससी ने इस एजेंसी को संवेदनशील परीक्षाओं का टेंडर दिया। इस सवाल पर श्वेता गुप्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। सीजीएल में चयनित अफसर का पत्र वायरल, गलती इतनी कि चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल (झारखंड संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आवेदन पत्र ने पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह आवेदन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अंशुमान तिवारी के नाम से कार्यपालक अभियंता आदित्यपुर को लिखा गया है। इस एक पेज के आवेदन में इतनी गलतियां हैं कि चयन प्रक्रिया पर ही सवाल खड़ा हो गया है। चयन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है। इस संबंध में जब अंशुमान से संपर्क किया तो उसने कहा कि आवेदन दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पत्र उसका नहीं है। वायरल दस्तावेज उससे मेल नहीं खाता है। जेपीएससी कर्मचारी सहित दो और गिरफ्तार: सीआईडी ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेपीएससी का कर्मचारी सोनू कुमार व टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी का सहयोगी अरविंद कुमार शामिल है। इन आरोपियों पर परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट में हेराफेरी व डेटा टेंपरिंग का आरोप है। सीआईडी ने लोगों से मांगी जानकारी:सीआईडी ने आम लोगों से अपील की है कि परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य जानकारी उपलब्ध हो तो वे मोबाइल नंबर 9934309058 और ई-मेल आईडी complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते हैं। उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। जेएलकेएम ने शुरू किया सत्याग्रह: 14वीं सिविल सेवा पीटी, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में मोरहाबादी के बापू वाटिका में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। वे परीक्षाओं को रद़्द कर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top