भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिशनपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस



चैनपुर|चैनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम मिंज, पिता सिलस्टिन मिंज (निवासी बिशनपुर, थाना चैनपुर, जिला गुमला) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। गुमला|सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह फट्टी गांव निवासी फूलचंद उरांव 39 की सांप के डसने से इलाज के दौरान सदर अस्पताल गुमला में मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक के भाई नायका उरांव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गए थे। रात करीब एक बजे फूलचंद अचानक उठे और परिजनों को जगाते हुए बताया कि उन्हें किसी चीज ने काट लिया है। शुरुआत में सभी को लगा कि शायद चूहे ने काटा होगा, इसलिए किसी ने अधिक ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद फूलचंद की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उनकी हालत गंभीर होते देख परिजन शनिवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुमला|गुमला थाना क्षेत्र के टोटो भंडरिया गांव निवासी सुरेश साहू 45 वर्षीय का कुआं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेश कल शाम को घर से घूमने के लिए निकला था। जिसके बाद वह देर रात तक घर नही पहुंचा। परिजन अपने रिश्तेदारों के यहां पर पता भी किए। मगर कहीं कोई सुराग नही मिल पाया। सुबह जब परिजन अपने बारी के कुआं पर पानी भरने के लिए गए, तो देखा कि शव कुआं में उपला हुआ है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top