Last Updated:
शिव यादव ने बताया कि बाजार में मिलावटी पनीर की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं. इसी वजह से उन्होंने अपने ढाबे में इस्तेमाल होने वाला पनीर खुद तैयार करने का निर्णय लिया. इसके लिए प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध मंगाकर ताजा पनीर बनाया जाता है, ताकि ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि खाने की गुणवत्ता से कभी समझौता न किया जाए. चाहे मुनाफा थोड़ा कम हो जाए, लेकिन ढाबे की पहचान और ग्राहकों का विश्वास किसी भी कीमत पर कम नहीं होना चाहिए.
चंदौली: जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) स्थित सिंघीताली का पहलवान ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट इन दिनों अपने स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी भोजन और सेवा भाव के कारण यात्रियों के बीच खास पहचान बना चुका है. सावन माह की शुरुआत के साथ ढाबा संचालक ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निःशुल्क नाश्ता और चाय उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. यही नहीं, यहां स्वच्छता, घर जैसा स्वाद और खुद तैयार किया गया ताजा पनीर लोगों को बार-बार आने के लिए आकर्षित कर रहा है
यात्रियों की पसंद बनता जा रहा पहलवान ढाबा
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सिंघीताली स्थित पहलवान ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट एक भरोसेमंद ठिकाना बनता जा रहा है. पिछले 4 वर्षों से संचालित यह ढाबा पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसता है. यहां आने वाले लोग स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन की भी सराहना करते हैं. ढाबा संचालक शिव यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों को घर जैसा शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि उनके यहां सबसे अधिक मांग पनीर पकोड़ा, चाय और स्पेशल थाली की रहती है. दूर-दराज से गुजरने वाले कई यात्री एक बार यहां भोजन करने के बाद नियमित ग्राहक बन चुके हैं.
ग्राहकों को मिले शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन
शिव यादव ने बताया कि बाजार में मिलावटी पनीर की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं. इसी वजह से उन्होंने अपने ढाबे में इस्तेमाल होने वाला पनीर खुद तैयार करने का निर्णय लिया. इसके लिए प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध मंगाकर ताजा पनीर बनाया जाता है, ताकि ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि खाने की गुणवत्ता से कभी समझौता न किया जाए. चाहे मुनाफा थोड़ा कम हो जाए, लेकिन ढाबे की पहचान और ग्राहकों का विश्वास किसी भी कीमत पर कम नहीं होना चाहिए.
सावन में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क सेवा
सावन माह को लेकर भी पहलवान ढाबा ने विशेष व्यवस्था की है. शिव यादव ने बताया कि पूरे सावन महीने में उनके यहां आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए चाय, पानी और नाश्ता पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. उन्होंने कहा कि जो भी भक्त इस मार्ग से गुजरेगा, उसे भूखे पेट आगे नहीं जाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सेवा का अवसर है. भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है. चाहे कोई मुगलसराय की ओर से आए या वाराणसी की तरफ से, यदि कोई शिवभक्त हमारे ढाबे तक पहुंचेगा, तो उसे बिना भोजन कराए नहीं जाने देंगे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …
और पढ़ें