![]()
बोकारो | रायफल शूटिंग खेल में नई प्रतिभाओं को तैयार करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज में मंगलवार से तीन दिवसीय निःशुल्क 10 मीटर एयर रायफल एवं एयर पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को सीबीएसई, आईसीएसई, विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतने के लिए तैयार करना है। शिविर के उद्घाटन से पहले बोकारो रायफल क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बोकारो के खेल इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा भविष्य में पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।
Source link