भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क हादसे में ठे​का मजदूर जख्मी



बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार ठेका मजदूर जलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्लांट स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) रेफर किया गया। बाद में सेक्टर-9 निवासी घायल मजदूर के परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद प्लांट क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top