भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गंदगी फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट



बोकारो | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा चौक के पास एक दुकान की गंदगी सड़क किनारे फेंकने को लेकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि एक होटल संचालक अपनी दुकान की सफाई करने के बाद गंदगी सड़क किनारे फेंक रहा था। इस दौरान वहीं से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करने से रोका तो होटल के कर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया और उसे भाग जाने की धमकी दी। इस पर उक्त व्यक्ति ने उसे ​चास नगर निगम को इसकी शिकायत करने की बात कही। इसके बाद होटल के कई कर्मी आगे आ गए और उक्त व्यक्ति को धमकी देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। यह देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं शिकायतकर्ता के कई समर्थक आ गए और होटल संचालक व उसके कर्मियों से बहस होने लगी। लोगों की भीड़ जुटने पर होटल संचालक ने कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की बात मानी। इसके बाद मामला शांत हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top