भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीएवी में कहानी पूर्णता प्रतियोगिता, विवेकानंद हाउस के विद्यार्थी प्रथम




सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और भाषा-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय कहानी पूर्णता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिए गए शीर्षकों पर समूह के सहयोग से क्रमवार मौलिक कहानियां लिखकर अपनी सृजनात्मक सोच और साहित्यिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि कहानियां केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं, मूल्यों और जीवन-दृष्टि को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने प्रथम, बिरजानंद हाउस ने द्वितीय, दयानंद हाउस ने तृतीय तथा श्रद्धानंद हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य, निर्णायक मंडल एवं शिक्षकों ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top