भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ईस्ट जोन तीरंदाजी में अपूर्वा को स्वर्ण, शिवम को कांस्य



बोकारो | खूंटी जिले के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। होलीक्रॉस स्कूल चंदनकियारी एवं आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 कंपाउंड बालिका वर्ग (50 मीटर) में अपूर्वा बांडो ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 रिकर्व बालक वर्ग (60 मीटर) में शिवम कुमार भगत ने कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। दोनों खिलाड़ी होलीक्रॉस स्कूल चंदनकियारी में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, विद्यालय प्रबंधन प्रतिनिधि कमला पॉल, मुख्य प्रशिक्षक मोहन कुमार साहु, सहायक प्रशिक्षक महेंद्र करमाली और हेमंत कुमार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top