भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में बरोरा चेकपोस्ट पर युवक पर फायरिंग:बिजली विवाद की रंजिश में...




धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोरा चेकपोस्ट के पास एक युवक पर दो राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में मधु मंडल नामक युवक बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पीड़ित मधु मंडल ने इस मामले में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिजली विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना कुछ दिन पहले माथाबांध और मन्द्रा गांव के ग्रामीणों के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि उस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। मधु मंडल उस विवाद में एक पक्ष का समर्थन कर रहा था, जिससे दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। इलाके में पहले से चले आ रहे इस विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़ित मधु मंडल ने अपनी शिकायत में सन्नी चौहान, राज चौहान और आकाश चौहान को आरोपी बनाया है। उसने बताया कि तीनों उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह माथाबांध विवाद में एक पक्ष का समर्थन करता है। इसके बाद आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल भी बरोरा थाना पहुंचे और आसपास के थानों की पुलिस के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top