![]()
भास्कर न्यूज|गुमला शिक्षा जगत के महानायक और विश्व में शिक्षा की क्रांति का दीप जलाने वाले संत इग्नासियस लोयोला की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शुक्रवार को गुमला विधायक भूषण तिर्की के दिशा-निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सिसई रोड स्थित संत इग्नाशियस स्कूल पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के संरक्षक फादर फ्लोरेंस कुजूर, प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया और फादर क्रिस्टोफर लकड़ा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संत इग्नासियस लोयोला के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, बलिदान और उनके द्वारा लाई गई शैक्षणिक क्रांति को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शक का काम कर रहे हैं। विधायक प्रतिनिधिमंडल में रणजीत सिंह, कलीम अख्तर, आरिफ अंसारी, मोहम्मद साजिद और हरिओम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संत इग्नासियस लोयोला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से भी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे।
Source link