भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 3 August 2026 Sagittarius horoscope in hindi control...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 3 August 2026: धनु राशि वालों के लिए 3 अगस्त 2026 को गुरु आपके खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें. लव लाइफ में मधुरता आएगी. अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. नौकरी में बदलाव या आर्थिक सुधार के अवसर मिल सकते हैं. धैर्य रखें और भगवान शिव की पूजा करें.

जमुई: धनु राशि के जातकों के जीवन में 03 अगस्त 2026 के दिन कई सारी खास चीज होने वाली हैं. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने ऊपर काम करना आवश्यक होगा. खास कर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने गुस्से के ऊपर काबू रखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आपके राशि स्वामी गुरु आज आपके खिलाफ हो सकते हैं. ऐसे में आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. बेहतर यही होगा कि अपने मन के अंदर चल रही किसी भी दुविधा को खुलकर सामने कहें. ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा और आपके रिश्तों में नयापन आएगा. धनु राशि के जातक अगर किसी भी तरह की भावना को प्रकट करना चाहते हैं, तो आज उन्हें वह कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है.

आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ना करें भरोसा 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कुछ चीजों का और ध्यान रखना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आज आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें. खासकर अगर आप कारोबारी हैं, किसी तरह का व्यापार करते हैं तब आपको इससे बचना चाहिए. नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने ऑफिस परिवर्तन का मौका मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से कोई काम करना चाहते थे, लेकिन आपको मौका नहीं मिल रहा था, तो आज के दिन आपको वह अवसर भी मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आप अगर तबादले के लिए प्रयासरत थे, तो आज आपको वह अवसर मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का भी अवसर मिलेगा.

प्यार में आज आने वाली है मधुरता 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के लव लाइफ में आज बड़े बदलाव आएंगे. आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में है, तो आज उसमें मधुरता आएगी. आज आप अपने पार्टनर के नजदीक आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि परिवार में आज किसी आस-पड़ोस के व्यक्ति से या किसी सगे-संबंधी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आपको काफी धैर्य से सारी चीजों को करना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज अपने घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपकी धन की कमी दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. धनु राशि के जातकों को आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. सावन की पहली सोमवारी पर भगवान महादेव की आराधना से आपको लाभ हो सकता है. आज आप नया फ्लैट या कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 4 रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top