Last Updated:
रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा से जुड़े मामले में CID और रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान अभय तिवारी से हुई पूछताछ के आधार पर की गई है.
CID की टीम ने रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू और बिहार के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की. जांच के दौरान 15 से अधिक जगहों को निशाना बनाया गया. इनमें Shivangan Ki Pathshala और Patanjali IAS Teacher से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं.
रांची के नामकुम और धुर्वा इलाके में भी कार्रवाई जारी है. नामकुम में आदित्य पांडेय के घर पर छापा मारा गया. वहीं, पलामू में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक रवि के घर पर भी CID की टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि रवि का मोबाइल बंद है और वह फिलहाल फरार है. CID पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…