भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC घोटाला मामला, पलामू में CID की दबिश:दो शिक्षकों के घर चली...




झारखंड में बहुचर्चित जेपीएससी नियुक्ति विवाद की जांच अब पलामू तक पहुंच गई है। सोमवार की अहले सुबह सीआईडी की टीम ने जिले में एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब तीन बजे शुरू हुई और पांच घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सीआईडी टीम ने दो शिक्षकों के घरों की तलाशी ली। मेदिनीनगर के बारालोटा हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के घर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, शिक्षक संतोष सिंह के बीएन कॉलेज स्थित आवास और नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक घर की भी गहन तलाशी ली गई। अलमारियों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की सीआईडी की टीम ने पलामू पुलिस की मौजूदगी में घरों के सभी कमरों, अलमारियों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कुछ कागजात जब्त किए गए, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। हालांकि, अधिकारियों ने बरामद दस्तावेजों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेपीएससी नियुक्ति में अनियमितताओं की जांच के दौरान गिरफ्तार परीक्षा माफिया अभय तिवारी से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर की गई। इसी कड़ी में सीआईडी की तीन अलग-अलग टीमों ने पलामू में एक साथ यह कार्रवाई की। उधर, जेपीएससी नियुक्ति मामले को लेकर राज्यभर में सियासी और छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। राजधानी रांची में छात्र लगातार सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top