![]()
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सोमवार को समाहरणालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्राप्त तीन आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में की गई है। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए सभी कर्मी संवेदनशीलता, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। अनुकंपा के आधार पर आलोक कुमार उरांव व राज किशोर सन्नी को तृतीय वर्ग व विकास वर्मा को चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति प्रदान की गई। डीसी ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Source link