भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के नए प्रभारी बने नरेंद्र



शहर स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में सोमवार को नरेंद्र पांडेय ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर नरेंद्र पांडेय ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और छात्राओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं रहा है। इसे देखते हुए विशेष रणनीति के तहत पढ़ाई की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय को एक बेहतर और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top