रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भारी बारिश और लगातार बदल रहे मौसम के बीच सैकड़ों छात्र-युवा कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं। दिनभर नारेबाजी और प्रद
.
आंदोलन स्थल पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो और रामगढ़ के ब्रह्मानंद कुमार लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ब्रह्मानंद खुले आसमान के नीचे जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के पास अनशन कर रहे हैं। अब इनके साथ सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा भी अनशन कर रहे हैं।
रांची में छात्र आंदोलन की तस्वीरें देखें…

ये रामगढ़ के रहने वाले ब्रह्मानंद कुमार हैं। खुले आसमान के नीचे जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के पास अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को भारी बारिश के बीच भी विरोध करते रहे।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया।

मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश के बीच भी छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखा।
देवेंद्र महतो को चढ़ाई पड़ी स्लाइन
इधर, अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया। उन्हें शरीर में दर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत है।
वहीं, ब्रह्मानंद कुमार ने बताया कि उन्होंने जेएसएससी सीजीएल, जेपीएससी एफआरओ, एसीएफ और फील्ड वर्कर जैसी परीक्षाएं दी हैं, लेकिन हर बार धांधली का सामना करना पड़ा।
श्रद्धांजलि मार्च से छात्रों ने दिखाई एकजुटता
इधर, मंगलवार शाम आंदोलनरत छात्रों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि मार्च निकाला। छात्र उनकी तस्वीर और कटआउट लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचे। श्रद्धांजलि दी। इस मार्च में राज्यभर से आए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब तक यह आंदोलन राजनीतिक पार्टियों से दूर रह रहा था, पर राजनीतिक पार्टियां खुद को इससे दूर नहीं कर पा रही हैं।

नेता-विधायक भी इस आंदोलन में शामिल होने लगे हैं। विधायक जयराम महतो रात में धरना स्थल पहुंचे। कहा कि वे दिन में विधायक और रात में छात्र बनकर आंदोलन के साथ रहेंगे। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी समर्थन जताया। गणित शिक्षक और चर्चित एजुकेटर अभिनय शर्मा ने आंदोलन स्थल पहुंचकर कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए छात्रों को मजबूती से लड़ना होगा। हिंदुवादी नेता भैरव सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
आइसा ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान
आंदोलन को राज्यव्यापी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। इस मार्च में जेएनयू छात्रसंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप और सचिव त्रिलोकीनाथ ने सरकार से संवाद कर समाधान की गारंटी देने की मांग की।

वहीं, एबीवीपी डीएसपीएमयू मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालने की घोषणा की है। आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही छात्रों से संवाद करेगी।
पोस्टर में झलकते विरोध की तस्वीरें……

25 जुलाई से छात्रों ने यह आंदोलन शुरू हुआ था। 29 जुलाई से वे स्टेडियम में धरना देकर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की CBI से जांच कराई जाए।

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।

आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया।
छात्रों की मांग के अनुरूप जल्दी ही फैसला दिखेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं से पूरी तरह अवगत है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा –
सरकार पूरे मामले को पैनी नजर से देख रही है। छात्रों की जो भी मांगें हैं, जिज्ञासा है, उसके अनुरूप जल्दी ही फैसला दिखेगा। मुझे उम्मीद है कि छात्र आश्वस्त होंगे। अभी बहुत सारी गतिविधियां चल रही हैं।जिस तरीके से जांच टीम सक्रिय है, सभी चीजों को खंगाला जा रहा है, उससे साफ है कि जल्द ही नतीजे सामने आएंगे। जो भी गलत हुआ है या हो रहा है, सभी चीजें सामने आएंगी। इसके बाद सरकार की बातें और निर्णय भी सामने आएंगे।
