भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, पानी में बस 2 चीज...


Last Updated:

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिना भी चेहरा चमक सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्म पानी में नीम का तेल और विटामिन ई मिलाकर भाप लें. इससे चेहरे के पोर्स साफ होते हैं और बैक्टीरिया खत्म होते हैं. पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर करने के लिए हफ्ते में दो बार भाप लें.

ख़बरें फटाफट

रांचीः चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और त्वचा की समस्याओं से निजात पाने का एक बेहद आसान और असरदार तरीका है भाप लेना. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के अनुसार भाप लेना त्वचा के लिए एक जबरदस्त उपाय है. जिनके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स आते हैं या काले दाग-धब्बे हैं, उन्हें हफ्ते में कम से कम दो बार भाप जरूर लेनी चाहिए.

पानी में मिलाएं ये दो जादुई चीजें
सादे पानी की जगह उसमें थोड़ा सा बदलाव करके आप भाप का असर दोगुना कर सकते हैं. भाप वाले गर्म पानी में एक विटामिन ई का कैप्सूल और कुछ बूंदें नीम के तेल की डाल दें. यह भाप आपकी त्वचा के रोमछिद्रों (पोर्स) के अंदर तक गहराई से सफाई करती है. इससे चेहरे की प्राकृतिक चमक वापस लौट आती है.

पिंपल्स और जिद्दी दागों के लिए रामबाण इलाज
अक्सर त्वचा के पोर्स में गंदे बैक्टीरिया जमा हो जाने के कारण चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होती है. नीम का तेल पोर्स के एकदम अंदर जाकर इन हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है. वहीं, विटामिन ई कैप्सूल स्किन को टोन करता है और पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स (मृत कोशिकाएं) भी पूरी तरह हट जाती हैं.

भाप लेते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
भाप लेते वक्त कुछ खास सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं. हफ्ते में केवल एक या दो बार ही भाप लें. बहुत ज्यादा भाप लेने से पोर्स बार-बार खुलेंगे, जिससे चेहरा ढीला पड़ सकता है. इसके अलावा भाप लेते समय बर्तन और चेहरे के बीच सही दूरी बनाए रखें ताकि गर्म भाप से आपकी त्वचा जले नहीं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top