भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश से ढहा मकान, मलबे से मिले चांदी के सिक्के:मिट्टी के कलश...




हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड स्थित अमनारी गांव में शुक्रवार सुबह एक पुराना मिट्टी का मकान ढह गया। बारिश के कारण कमजोर हुए इस मकान के मलबे से दो किलो से अधिक चांदी के प्राचीन सिक्के मिले, जिससे इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। यह घटना अमनारी निवासी बैजू महतो के पुराने मकान में हुई। उनका परिवार पास के पक्के मकान में रहता है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने पर दीवार में रखा एक मिट्टी का कलश टूट गया और उसमें रखे चांदी के सिक्के बाहर बिखर गए। कलश से निकले सिक्कों का वजन दो किलो से अधिक बताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे भी हैरान रह गए। इस खबर के फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी और यह बात पूरे टाटीझरिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों का मानना है कि यह संपत्ति बैजू महतो के पूर्वजों द्वारा सहेज कर रखी गई एक पुरानी धरोहर है। गांव में अब इस बात की भी चर्चा हो रही है कि बैजू महतो के दिवंगत भाई स्व. बढ़न महतो के पुराने मिट्टी के घर की दीवारों में भी इसी तरह के सिक्के हो सकते हैं। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। यह घटना पूरे हजारीबाग जिले में उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। इधर, टाटी झरिया अंचल अधिकारी अमित कुमार झा ने अमनारी गांव में मिले चांदी के सिक्के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह सिक्का किसी के निजी घर के दीवार में मिला है और इस मामले में उनके स्तर पर अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्योंकि यह किसी की निजी घर का मामला है, लेकिन फिलहाल इस पर नजर रखा जा रहा है और अगर वरीय पदाधिकारी का कुछ आदेश आता है तब कोई कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top