भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC JSSC Recruitment Exam Scam Protest


‘बातचीत का कोई रास्ता नहीं दिख रहा। विधानसभा का सत्र चल रहा है। हम इंतजार कर रहे हैं कि सरकार बातचीत के लिए बुलाए। हम किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जुड़ना चाहते, लेकिन सभी का नैतिक समर्थन चाहिए।’

.

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे छात्र रूपेश इतना कहते-कहते रुक जाते हैं। इशारे में कहते हैं, ‘गला सूख रहा है, अब और बोल नहीं सकता।’

रूपेश पिछले छह दिन से अनशन पर हैं। वह जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन में शामिल हैं। इस आंदोलन में हजारों छात्र शामिल हैं। भारी बारिश के बीच इनका जोश कम नहीं हो रहा है।

दैनिक भास्कर की टीम स्टेडियम पहुंची। हमने आंदोलन कर रहे छात्रों की स्थिति जानी, उनसे बात की। पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट…।

पहले जानिए क्या कहते हैं अनशन पर बैठे छात्र

छात्र नेता रवींद्र पासवान कहते हैं, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मेरी फोन पर बात हुई है। मैंने उन्हें यहां के हालात की जानकारी दी और बताया कैसे परीक्षा माफिया फल-फूल रहे हैं। उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए कांग्रेस को अपना रुख साफ करना चाहिए।’

राहुल गांधी ने मुझसे कहा, ‘अपनी मांगें वाट्सअप पर भेज दीजिए। हम इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे। हम सरकार से बात करेंगे।’

अनशन पर बैठे छात्र देवेंद्रनाथ महतो ने कहा, ‘मेरी स्थिति खराब हो रही है। मैं बस थोड़ा-बहुत सुन, सोच और बोल पा रहा हूं। मेरे बाकी अंग मेरा साथ नहीं दे पा रहे हैं।’ आंदोलन में शामिल छात्र ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार रद्द होने और पेपर लीक से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

इससे हम स्टूडेंट्स पर कई गंभीर संकट आ रहे हैं। सालों की कड़ी मेहनत के बाद पेपर लीक हो जाता है और परीक्षा रद्द कर दी जाती है। इससे मानसिक तनाव में आ जाते हैं।

अनशन कर रहे प्रेम ने कहा, ‘खड़ा होता हूं तो चक्कर आने लगता है। थोड़ा यूरिन पास हुआ, वह भी खून की तरह लाल। सरकार हम लोगों की हालत नहीं देख रही है। प्रार्थना है कि हमारी बात सुन लीजिए।

सीएम हेमंत सोरेन को मैं अपना गारजियन मानता हूं। कुछ लोग आपको बहका रहे हैं। उनके बहकावे में नहीं आइए। हमलोगों से सीधी बात कीजिए। आप प्रतिनिधिमंडल बनाकर भेज रहे हैं। मंत्री-विधायक को भेज रहे हैं। उनसे बात नहीं होगी। जब भी बात करेंगे आपसे करेंगे, कैमरे के सामने बात होगी।’

भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी ठीक नहीं: छात्र

एक छात्र ने कहा कि हमलोग किसान और गरीब परिवार से आते हैं। रांची जैसे शहरों में किराए के मकान में रहते हैं। किताबों और कोचिंग का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। परीक्षा टलने से पूरा बजट बिगड़ जाता है।

भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी के कारण कई छात्रों की उम्र अधिक हो जाती है, जिससे हमेशा के लिए परीक्षा से बाहर हो जाते हैं।

प्रतियोगी परीक्षा में हो रही धांधली और अनियमितताओं के कारण सिस्टम और चयन आयोगों (JPSC/JSSC) से छात्रों का भरोसा उठ चुका है, जिसके चलते उन्हें राजधानी की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे।

छात्रों के आंदोलन को सीजेपी का समर्थन, भोजन के लिए लगा लंगर

झारखंड में 14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिनों से धरने पर हैं। मोहम्मद जुनैद ने छात्रों के लिए लंगर लगाए है। इससे पहले, वो NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान भी छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था की थी।

यहां एक बार में 500-1000 छात्रों के खाना खाने का इंतजाम है। खाना बनाने से लेकर पड़ोसने तक का जिम्मा छात्रों ने उठा रखा है।

जुनैद ने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को एक गंभीर मामला बताया और CBI जांच की मांग की। साथ ही, विरोध कर रहे छात्रों की सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड सरकार जल्द समाधान निकालें।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनकारियों के भोजन के लिए लंगर लगाया गया है।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनकारियों के भोजन के लिए लंगर लगाया गया है।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने झारखंड भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम वहां जाएगी।’ आंदोलन की गूंज पूरे देश में पहुंची है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, यूपी- बिहार, बंगलुरु, हैदराबाद से लोग छात्रों के समर्थन में रांची पहुंच रहे हैं।

छात्रों की मांग की गूंज सड़क से लेकर सदन तक हो रही है। पिछले दो दिनों में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने जोरदार तरीके से छात्रों की मांग को उठाया। प्रदर्शन किया और सीएम से इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष लगातार सदन में छात्रों की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

विपक्ष लगातार सदन में छात्रों की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

अनोखे अंदाज में अपना विरोध जता रहे छात्र

रांची में भारी बारिश के दौरान भी छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नारों से विरोध दर्ज करा रहे हैं। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के हजारों छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध जता रहे हैं। कभी तिरंगा मार्च तो कभी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रांची के विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी पहुंच रहे हैं।

छात्र मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्र मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुंबई से छात्रों को समर्थन देने पहुंचे लेखक और गायक

बॉलीवुड के गाना और डॉयलाग लेखक यूपी निवासी रितेश रजवाड़ मुंबई से छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में प्रोटेस्ट की सूचना मिली तो छात्रों से मिलने रांची पहुंच गए। जहां कहीं प्रोटेस्ट होगा, झारखंड के प्रोटेस्ट को याद किया जाएगा।

रितेश रजवाड़ ने कहा- जहां कहीं प्रोटेस्ट होगा, झारखंड के प्रोटेस्ट को याद किया जाएगा।

रितेश रजवाड़ ने कहा- जहां कहीं प्रोटेस्ट होगा, झारखंड के प्रोटेस्ट को याद किया जाएगा।

सीआईडी ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने अब तक इस सिंडिकेट मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। छापेमारी में कई डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

अब जानिए क्या है सरकार का रुख?

5 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलन खत्म कराने की दिशा में पहल शुरू की। सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किए गए।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। फिर छात्रों को बातचीत का बुलावा भेजे। मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के आंदोलनकारी छात्रों को सीएम का संदेश सुनाया। बताया कि सीएम छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार हैं। प्रतिनिधिमंडल में पांच छात्रों के नाम मांगे गए। लेकिन छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि बातचीत सार्वजनिक मंच पर की जाएगी।

6 अगस्त को छात्रों की ओर से प्रतिनिधिमंडल की सूची भेजी गई, उसमें 8 छात्र, दो पत्रकार और पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार शामिल थे। हालांकि, सरकार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के होने पर आपत्ति थी। सरकार ने साफ किया है कि वो केवल छात्रों से बात करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top