भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोष्ठी में बायोमेट्रिक, अपार आईडी पर जोर




शनिवार को सदर प्रखंड के प्राथमिक, मध्य और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता एपीओ अशोक कुमार रजक ने की। गोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन पर बात हुई। शिक्षक और विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बच्चों का अपार आईडी में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। रेल परीक्षा के बाद बच्चों का डेटा ई-विद्यावाहिनी में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 50 पेड़ लगाने को कहा गया। मध्य विद्यालयों के बच्चों को 75 पेड़ लगाने का निर्देश मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top