भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांग्‍लादेश से आए 20 घुसपैठिये, किसान को किडनैप कर ले गए साथ,...


होमताजा खबरदेश

20 बांग्‍लादेशियों ने किसान को किया किडनैप, VIDEO बना BSF के सामने रखी शर्त

Last Updated:

Bangladesh Infiltrators Abduct Farmer: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 20 बांग्लादेशी घुसपैठियों ने भारतीय किसान दीपांकर गोप का खेत से अपहरण कर लिया. आरोपी उसे बांग्लादेश ले गए और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. वायरल हो हरे वीडियो में किसान की रिहाई के बदले भारत में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठी को छोड़ने की मांग रखी गई है. बीएसएफ ने बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग कर किसान की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

20 बांग्‍लादेशियों ने किसान को किया किडनैप, VIDEO बना BSF के सामने रखी शर्तZoom

मामले को हाई लेवल पर उठाया गया है.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर शनिवार की अलसुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमावर्ती ग्रामीणों की सांसें अटका दी हैं. अपने छह बीघे के हरे-भरे चाय बागान में रोज की तरह पसीना बहा रहे 35 वर्षीय भारतीय किसान दीपांकर गोप को अंदाजा भी नहीं था कि कंटीले तारों के उस पार से काल उसकी तरफ बढ़ रहा है. 20 उपद्रवी बांग्लादेशी घुसपैठिये अंतरराष्ट्रीय सीमा को रौंदते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुए और निहत्थे किसान पर टूट पड़े. चीख-पुकार और क्षणभर के संघर्ष के बाद वे दीपांकर को घसीटते हुए सीमा पार बांग्लादेश की तरफ ले गए. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद जब सीमा पर हड़कंप मचा तो अचानक सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया. बंधक बने भारतीय किसान का यह वीडियो जारी कर बांग्लादेशी तस्करों और उपद्रवियों ने सीधे BSF की आंखों में आंखें डालकर अपनी ब्लैकमेलिंग की शर्त रख दी. कहा गया कि अगर अपने किसान को जिंदा और सही-सलामत देखना चाहते हो तो भारत की जेल में बंद हमारे साथी को तुरंत आजाद करो. यह घटना शनिवार सुबह राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके की है. पीड़ित किसान के परिजनों का आरोप है कि इस हफ्ते की शुरुआत में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

चाय बागान में अकेले छिड़क रहा था कीटनाशक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दीपांकर गोप सीमा पर लगी कटीली तारों की बाड़ के पार स्थित अपने छह बीघे के चाय बागान में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था. जब वह खेत में अकेला काम कर रहा था, तभी करीब 20 बांग्लादेशी उपद्रवी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए. उन्होंने किसान से हाथापाई की और उसे जबरन काबू में करके बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में ले गए. इस घटना के बाद से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

अवैध घुसपैठ और तस्करी से जुड़ा बदला
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि 6 अगस्त को एक बांग्लादेशी नागरिक ने चौलहाटी सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ काटकर भारत में घुसने का प्रयास किया था. सतर्क ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया व्यक्ति सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा था और उसी का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी बदमाशों ने भारतीय किसान को निशाना बनाया.

बीएसएफ ने बुलाई फ्लैग मीटिंग
घटना की सूचना मिलते ही BSF अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसान की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए. बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग की. हालांकि, देर रात तक किसान को रिहा नहीं किया गया था और वह बीजीबी की हिरासत में बताया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर किसान कह रहा है कि भारतीय अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को छोड़ने पर ही उसे रिहा किया जाएगा. बीएसएफ लगातार बांग्लादेशी अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है. किसान के पिता ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है, जबकि एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर जांच में जुट गई हैं.

सवाल-जवाब
जलपाईगुड़ी सीमा पर बांग्लादेशी उपद्रवियों ने किस भारतीय किसान का अपहरण किया?
बांग्लादेशी उपद्रवियों ने जलपाईगुड़ी जिले के चौलहाटी गांव निवासी 35 वर्षीय चाय किसान दीपांकर गोप का अपहरण किया है.

भारतीय किसान के अपहरण की घटना किस जगह और कैसे हुई?
यह घटना राजगंज के कुकुरजान इलाके में हुई, जब किसान अंतरराष्ट्रीय सीमा बाड़ के पार अपने चाय बागान में अकेले कीटनाशक छिड़क रहा था और करीब 20 बांग्लादेशियों ने उसे धर दबोचा.

किसान के परिजनों का अपहरण के पीछे क्या आरोप है?
परिजनों का आरोप है कि 6 अगस्त को ग्रामीणों और बीएसएफ द्वारा बाड़ काटकर घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी तस्कर को पकड़े जाने का बदला लेने के लिए यह अपहरण किया गया है.

बीएसएफ ने किसान की रिहाई के लिए क्या कदम उठाए हैं?
बीएसएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित की है और किसान की सुरक्षित रिहाई के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top