भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

“जेपीएससी में पेपर लीक नहीं, बल्कि गड़बड़ी और…” हेमंत सरकार के मंत्री...


Last Updated:

JPSC Student Protest Irfan Ansari Statement: झारखंड में JPSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान से सियासत फिर गरमा गई है. जामताड़ा में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने JPSC में पेपर लीक होने से साफ इनकार किया और कहा कि मामले में गड़बड़ी और घोटाला हुआ है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

 "JPSC में पेपर लीक नहीं, बल्कि गड़बड़ी..." हेमंत के मंत्री इरफान का बड़ा बयानZoom

JPSC विवाद पर मंत्री इरफान अंसारी बोले- पेपर लीक नहीं, घोटाला हुआ

जामताड़ा. झारखंड के जामताड़ा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि JPSC में पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाला हुआ है. मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से वर्ष 2000 से 2026 तक आयोजित सभी JPSC परीक्षाओं की CID जांच कराने की मांग करेंगे.

मंत्री के बयान के बाद JPSC विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने की संभावना है. छात्र संगठन 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. बता दें कि छात्रों की प्रमुख मांगों में एक मांग यह भी है कि 14वीं जेपीएससी की परीक्षा रद्द की जाए.

JPSC आंदोलन के दौरान छात्रों की मुख्य मांगें:-

  • 14वीं JPSC समेत TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं.
  • JPSC में व्यापक सुधार और रिफॉर्मेशन किया जाए.
  • परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं की CBI जांच कराई जाए.
  • JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए.
  • परीक्षाओं की OMR शीट सार्वजनिक की जाए.
  • भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार कर उसे पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए.

2000 से 2026 तक सभी परीक्षाओं की जांच की मांग

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि जांच सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा तक सीमित नहीं रखी जाए. उनके मुताबिक वर्ष 2000 में झारखंड बनने के बाद से 2026 तक JPSC की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं की CID से जांच कराई जानी चाहिए. मंत्री ने कहा कि इतने लंबे समय की जांच होने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि JPSC की परीक्षाओं में कहां-कहां गड़बड़ी हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार रहा. उन्होंने कहा कि व्यापक जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.

BJP पर भी साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री ने JPSC में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC से जुड़ी गड़बड़ियों की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई थी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की ओर से खोदी गई समस्या को ठीक करने में समय लगेगा. मंत्री ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज भाजपा JPSC मामले को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन उसे अपने शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं पर भी आत्ममंथन करना चाहिए.

NEET से तुलना पर क्या बोले इरफान

JPSC विवाद की तुलना NEET पेपर लीक मामले से किए जाने पर मंत्री ने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की परिस्थितियां और दायरा अलग है. उनके मुताबिक NEET का दायरा बहुत बड़ा है, जबकि जेपीएससी में नियुक्तियों की संख्या सीमित है. हालांकि उन्होंने कहा कि जेपीएससी में हुई कथित गड़बड़ी और घोटाले की जांच जरूरी है.

छात्रों से अनशन खत्म करने की अपील

छात्र आंदोलन को लेकर मंत्री ने सरकार की गंभीरता का दावा किया. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सरकार की ओर से तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई. उनके मुताबिक एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम भेजकर इलाज की व्यवस्था की गई. डॉ. अंसारी ने आंदोलन कर रहे छात्रों से अपनी सेहत को खतरे में नहीं डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्र अनशन छोड़कर खाना खाएं और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें. मंत्री ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है.

सरकार और छात्रों के बीच बातचीत जारी

मंत्री ने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है और सरकार लगातार छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही है. उन्होंने आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की. साथ ही छात्रों से कहा कि वे किसी नेता के बहकावे में न आएं और सरकार पर भरोसा रखें. JPSC मामले में कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि जांच जारी है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top