भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 236वीं रैंक:माता-पिता ठेले पर बेचते हैं चाय, बेटा...




‘होनहार वीरवान के होत चिकने पात’ इस कहावत को रातू के 23 वर्षीय अंकित आशीष मिश्रा ने सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद अंकित ने अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी सीएपीएफ 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 236वीं रैंक हासिल की है। अंकित का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। दूसरे प्रयास में मिली इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। अंकित के माता-पिता, उषा देवी और प्रेम प्रकाश मिश्रा, ठेले पर चाय बेचकर परिवार चलाते हैं। आर्थिक तंगी के बाद भी उन्होंने अपने इकलौते बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। अंकित ने सरस्वती शिशु मंदिर रातू से 10वीं, सेंट जेवियर कॉलेज से इंटर और श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय से बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2024-25 में दिल्ली में रहकर एक वर्ष तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं अंकित ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया है। उनके चाचा ओमप्रकाश मिश्रा, बड़े पिताजी दामोदर मिश्रा और दादा करुणा मिश्रा ने हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया। अंकित की सफलता पर रातू में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में अखौरी नीरज, सुभाष सिंह, कैलाश बैठा, संजय गुप्ता, विजय सिंह और अब्दुल गफ्फार शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top