भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बगावत, सत्ता से नजदीकी और बेफिक्र अंदाज… सयानी घोष के इस वायरल...


होमताजा खबरदेश

बगावत, सत्ता से नजदीकी, बेफिक्री… सयानी के पोस्ट के क्‍या हैं सियासी मायने

Last Updated:

ममता बनर्जी की टीएमसी का साथ छोड़ नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हुईं सांसद सयानी घोष को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में NCPI सांसदों ने पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्‍ट किया और एनडीए को समर्थन दिया. इस सियासी घमासान और विरोध के बीच सयानी ने साड़ी में अपनी तस्वीर साझा कर लिखा] “Too glam to give a damn”, जिससे उन्होंने साफ संकेत दिया कि उन्हें आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बगावत, सत्ता से नजदीकी, बेफिक्री... सयानी के पोस्ट के क्‍या हैं सियासी मायनेZoom

सियानी घोष ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट डाला.

नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल में जाधवपुर से सांसद और अभिनेत्री सयानी घोष ने आज शाम इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, “Too glam to give a damn!”. ये सिर्फ एक सामान्य सोशल मीडिया फोटो नहीं बल्कि यह पश्चिम बंगाल की मौजूदा गरमाई हुई राजनीति में उनके कड़े रुख और बेफिक्र रवैये को दर्शाती है. तस्वीर में काली पारंपरिक साड़ी, भारी चोकर हार और लाल बिंदी लगाए सयानी का यह अंदाज उस समय सामने आया है, जब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का साथ छोड़ नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने के बाद से वे लगातार कड़े राजनीतिक हमलों और आलोचनाओं का सामना कर रही हैं.

TMC से बगावत और NCPI का गठन
पश्चिम बंगाल की राजनीति में कुछ समय पहले ही एक बड़ा सियासी भूचाल आया जब तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होकर नई नेशनल सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का गठन किया. सयानी घोष इस बागी गुट का एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं. दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए सांसदों की यह दो-तिहाई संख्या महत्वपूर्ण थी. इसके तुरंत बाद NCPI ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया.

पीएम मोदी संग ब्रेकफास्ट और सियासत का नया रूप
हाल ही में दिल्ली में NDA के सहयोगी दलों और NCPI के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक और ब्रेकफास्ट में हिस्सा लिया. इस बैठक की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें पहली पंक्ति में सयानी घोष की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. पीएम मोदी के साथ एनडीए की इस बैठक में उनकी मौजूदगी और केंद्र सरकार के प्रति समर्थन जताने के बाद से तृणमूल समर्थक और उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं.

कोलकाता से दिल्ली तक जमीनी विरोध का सामना
ममता बनर्जी का साथ छोड़कर एनडीए को समर्थन देने के बाद सयानी को न केवल सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग झेलनी पड़ रही है बल्कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी गुस्सा देखने को मिला है. हाल ही में उनके निर्वाचन क्षेत्र जाधवपुर (गड़फा) स्थित तृणमूल कार्यालय के बाहर ममता समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. स्थानीय नेताओं का आरोप है कि पार्टी बदलकर एनडीए का हाथ थामने के बाद अब उन्हें टीएमसी के दफ्तरों का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा.

पोस्ट के सियासी मायने: ‘मुझे आलोचनाओं की परवाह नहीं’

इसी भारी राजनीतिक विरोध, ट्रॉलिंग और जमीनी स्तर पर जारी घेराबंदी के बीच सयानी घोष का यह पोस्ट आना कई मायने रखता है:

• राजनीतिक विरोधियों को संदेश: मुहावरे “Too glam to give a damn” का अर्थ ही यह है कि उन्हें ट्रोल्स, विरोधियों और अपने फैसलों पर उठने वाले सवालों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
• मजबूत आत्म-विश्वास: तस्वीरों के जरिए वे यह संदेश दे रही हैं कि टीएमसी छोड़ने और एनडीए का हिस्सा बनने के अपने फैसले पर वे पूरी तरह अडिग हैं और आलोचनाएं उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं.
• आत्मविश्वासी व्यक्तित्व: बिंदी और साड़ी वाले पारंपरिक बंगाली लुक को ग्लैमर और अनबॉदर्ड एटीट्यूड के साथ पेश करके उन्होंने अपनी राजनीतिक लाइन साफ कर दी है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top