भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो...




पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जमशेदपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को लगभग 3.865 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे का बाजार मूल्य करीब 1 लाख रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय माधव कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि एक व्यक्ति सफेद बोलेरो में गांजा लेकर खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते पर बिक्री की तैयारी में है। इस सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अश्वनी चौक से खकड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क के पास बोलेरो को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 3.865 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और मौके से माधव कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तुरीगोड़ा, थाना डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजा ओडिशा के क्योंझर से लाता था और जमशेदपुर के आसपास घूम-घूमकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस गांजा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और ओडिशा से मादक पदार्थ की आपूर्ति के माध्यमों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top