भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

थाना प्रभारी पर हमले के आरोपी को भेजा गया जेल




चास मु. थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर हमला करने के आरोपी अंधरतेलिया निवासी साधन कुमार महतो को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से हाथ पर पहनने वाला उक्त कड़ा और डीजे लदा ट्रक भी जब्त किया गया। बता दें कि बीते रविवार की रात सावन पर्व को लेकर दामोदर नदी तट पर करीब डेढ़ लाख की भीड़ जुटी थी। इससे एनएच-32 स्थित पुपुनकी टोल प्लाजा तक भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऊपर से कई ग्रुप भारी-भरकम डीजे लेकर पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे ही एक ट्रक में डीजे लेकर दर्जनों युवक पहुंचे थे, जिसकी वजह से पूरी सड़क जाम हो गई थी। सड़क जाम हटाने में जुटे चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने उक्त ट्रक को सड़क किनारे जाने को कहा गया। लेकिन इससे नाराज युवकों ने बहस करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने हाथ के कड़ा से थाना प्रभारी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। साथ में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठाया और चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थाना प्रभारी का इलाज हुआ व ​सीटी स्कैन भी करवाया गया। बता दें कि दामोदर नदी पुपुनकी तट पर हर रविवार हजारों की भीड़ जुटती है, पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल नहीं दिया गया है। इलाजरत थाना प्रभारी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top