![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो कायस्थ महा परिवार के महिला सृजन ग्रुप की ओर से लोक नायक सभागार जनवृत-2ए में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर कजरी गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। झूले, कजरी गीत, हरियाली और पारंपरिक लोकगीत इस महीने की पहचान हैं। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए महिला सृजन ग्रुप की सदस्यों ने सावन महोत्सव में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कायस्थ महा परिवार के पदाधिकारी लाल व नारंगी रंग के परिधानों में शामिल हुए। महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मौके पर ज्योति वर्मा, वंदना वर्मा, संगीता सिन्हा, रूपा, अंजू, गायत्री, सरस्वती, सीमा श्रीवास्तव, रीमा श्रीवास्तव, हेमा, शोभा, आशा कुमारी, रेखा, नीतू, कविता, सरिता, पूनम, दीपा, नीलम, जया सिन्हा, अनिता, बिंदू लाल, मीनाक्षी वर्मा, श्वेता आदि थीं।
Source link