भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधानसभा घेराव में जा रहे लोगों को रोका




मगनपुर |विधानसभा घेराव में शामिल होने रांची जा रहे छात्रों को सोमवार को रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर वनांचल कोंकास्ट फैक्ट्री के समीप झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैरियर लगाकर रोक दिया। अचानक कार्रवाई से कुछ देर के लिए एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बताया गया कि गोला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वाहनों से रांची की ओर जा रहे थे। वनांचल कोंकास्ट फैक्ट्री के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। घेराव में शामिल होने जा रहे लोगों को आगे जाने से रोका गया। मौके पर अंचल निरीक्षक लक्ष्मण मुंडा, एस आई दिनेश कुमार, एएसआई संजय गोराई सहित दर्जनों पुलिस जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top