भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब धोनी के साथ खेलने का मिल सकता है मौका! रांची के...


Last Updated:

Ranchi Best Tennis Clubs: रांची में टेनिस सीखने के लिए कंट्री टेनिस क्लब, जिमखाना क्लब और रांची स्पोर्ट्स क्लब अच्छे विकल्प हैं. जहां महेद्र सिंह धोनी कंट्री टेनिस क्लब में खेलते हैं. यहां टेनिस फीस अलग-्अलग निर्धारित की गई है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड की राजधानी रांची में अगर आप टेनिस खेलना चाहते हैं या फिर टेनिस सीखना चाहते हैं या टेनिस में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आप आ सकते हैं रांची के कंट्री टेनिस क्लब में. इसके अलावा जिमखाना क्लब और रांची स्पोर्ट्स क्लब में भी टेनिस सिखाई जाती है. यहां खेलने वाले युवाओं की भीड़ लगी रहती है.

कंट्री टेनिस क्लब में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद हमेशा टेनिस खेलने आते हैं और कई सारे मुकाबले में खुद भाग लेते हैं. ऐसे में यहां आपको धोनी के साथ भी खेलने का मौका मिल सकता है. यहां पर धोनी के पार्टनर सुमित भी टेनिस सिखाते हैं. ऐसे में उनसे आपको हाई क्लास टेनिस सीखने का मौका मिलेगा.

रांची स्पोर्ट्स क्लब में भी आपको टेनिस कोच जितेंद्र से टेनिस सीखने का मौका मिलेगा. यहां की खास बात है कि यहां के कोर्ट एकदम इंटरनेशनल लेवल के देखने में लगते हैं. जितेंद्र बताते हैं कि यहां सुबह 6:00 बजे से ही क्लासेस शुरू हो जाते हैं और खास तौर पर आईएएस ऑफिसर से लेकर बिजनेस टायकून टेनिस सीखने के लिए आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में जिसको जब समय मिले, सुबह 6:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक. यहां पर सीखने आ सकते हैं. ₹3000 से लेकर 15000 तक चार्ज होते हैं. यह इसके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कितने क्लास लेते हैं. यहां से सीख कर कई लोग नेशनल लेवल तक और इंटर स्टेट लेवल तक खेलते हैं.

वहीं, आप जिमखाना क्लब में भी आ सकते हैं. यहां पर भी आपको टेनिस कोर्ट की फैसिलिटी मिलेगी एकदम नेशनल लेवल की. जितने भी बेसिक फैसिलिटी होती है रैकेट से लेकर बाल, इक्विपमेंट हर एक चीज यहां पर काफी एडवांस लेवल का होता है. यहां पर दो से तीन कोच हैं. जो आपको अच्छे से कोचिंग देंगे. कई बार तो पर्सनली कोचिंग भी मिलती है. इसके चार्ज थोड़े हाई होते हैं.

टेनिस कोच जितेंद्र बताते हैं कि आप खेलगांव भी आ सकते हैं. यहां पर भी पांच टेनिस कोर्ट लगातार देखने को मिलती है. एक साथ कई सारे मैच चलते हैं. यहां पर तो आपको चार से पांच कोच मिलेंगे. जिससे आप ट्रेनिंग ले सकते हैं. यहां भी सुबह 6:00 बजे क्लासेस शुरू हो जाती है. फीस की बात कर तो 2000 से लेकर ₹10,000 की रेंज में है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top