उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, एग्री क्लीनिक योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (कृषोन्नति योजना) की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावित एजेंडा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान योजनाओं का लाभ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाने, गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा कृषि विकास को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, निर्धारित प्रक्रिया का पालन और उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Source link