भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नोएडा-गुड़गांव से भी महंगी जमीन? जमुई में 1 डिसमिल का रेट जान...


Last Updated:

Jamui Land Prices: जमुई में शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जमीन की कीमतें बहुत अधिक हैं. शहर में 90 लाख रुपये प्रति डिसमिल तक, जबकि खैरा जैसे बाहरी इलाकों में मुख्य सड़क पर 12 लाख रुपये प्रति डिसमिल तक दाम पहुंच जाते हैं. यह शहर से निकटता के कारण है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमुई: आमतौर पर शहरों में जो जमीन की कीमतें होती हैं, वह गांव के मुकाबले बहुत अधिक होती है. कई बार शहर में जमीन की कीमतें करोड़ों में पहुंच जाती है. अगर जमुई शहर की बात करें तो पिछले महीने जमुई में जो सबसे महंगी जमीन बिकी थी, उसकी कीमत 90 लाख रुपए प्रति डिसमिल तक पहुंच गई थी. लेकिन जमुई जिले में जमीन की कीमतें केवल शहरों में ही महंगी नहीं है. बल्कि जमुई से बाहर के इलाके में भी जमीन की कीमतें बहुत अधिक है. खासकर वैसे इलाके जो जमुई शहरी क्षेत्र से 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में आते हैं, वहां जमीन की कीमतें आसमान छूती हैं. अगर इन इलाकों में आप जमीन की कीमतें सुन लें तो आपका भी दिमाग चकरा जाए. जमीन के कारोबार से जुड़े रियल स्टेट एजेंट जितेंद्र कुमार बताते हैं कि जमुई शहर में जमीन की कीमतें बहुत अधिक है. लेकिन ऐसा नहीं है कि गांव में जमीन की कीमतें कम है.

जमुई के इन इलाकों में महंगी है जमीन
जितेंद्र बताते हैं कि जमुई शहर के महिसौडी चौक, महाराजगंज चौक, कचहरी चौक, वीआईपी कॉलोनी जैसे रिहायशी इलाकों में जमीन की कीमतें बहुत अधिक है. यहां आमतौर पर किसी भी जमीन की कीमत 60 लाख से लेकर 80 लाख रुपए प्रति डिसमिल तक पहुंच जाती है. ऐसे सामान्य रूप से बात करें तो जमुई में जमीन की कीमतें 25 से 30 लाख रुपए प्रति डिसमिल तक भी मिलता है. लेकिन अगर हम जमुई शहर से बाहर ग्रामीण इलाके की तरफ बढ़े, तब भी यहां जमीन की कीमतें बहुत कम नहीं हैं.

उन्होंने बताया कि जमुई शहर से मात्र 5 किलोमीटर दूर खैरा में जमीन की कीमतें बहुत अधिक है. जितेंद्र बताते हैं कि जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं, तो आपके यहां प्रति कट्ठा 45 लाख रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं. यानी अगर प्रति डिसमिल की बात करें तो यहां जमीन की कीमतें₹12 लाख प्रति डिसमिल तक पहुंच जाती हैं, तो वहीं 2754 रुपया प्रति स्क्वायर फीट की कीमत में आपको यहां जमीन मिलेगी.

सड़क से अंदर की जमीनों के कम हैं दाम
जितेंद्र बताते हैं कि यह जमीन ऐसी है जो जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर स्थित है. लेकिन अब जैसे ही मुख्य सड़क से अंदर जाएंगे वहां आपको जमीन की कीमतें काफी कम मिलेंगे. अगर आप सड़क से 100 फीट या 200 फीट के दायरे में जमीन लेते हैं तो आपके यहां 20 से 25 लाख रुपए प्रति कट्ठा तक जमीन मिलेगा. यानि प्रति डिसमिल 6 से 7 लाख रुपया प्रति डिसमिल तक में जमीन मिलेगी.

वहीं अगर आप मुख्य मार्ग को छोड़कर बिल्कुल ग्रामीण इलाके में पहुंच जाते हैं तब आपको यहां 10 से 12 लाख रुपए प्रति कट्ठा तक की जमीन मिल जाएगी. यानी यहां आपको तीन लाख रुपए प्रति डिसमिल में जमीन मिलेगी. हालांकि यह जमीन ऐसी होती है जो पूरी तरह से शहर और बाजार से दूर होती हैं, और इन जमीनों में आप केवल खेती कर सकते हैं. अगर आप बसने के लिए जमीन लेना चाहते हैं, जहां रास्ता सुलभ हो और आप वहां रह सके तब आपको 30 से लेकर 45 लख रुपए प्रति कट्ठा तक जमीन मिलेगा.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top