![]()
पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 28 वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कोल्हान के डीआईजी, आई पी एस अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी खेल से अपना कैरियर बना सकते हैं। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा , मधुसूदन विद्यालय के निदेशक बलराज कुमार हिन्दवार , शिव रतन जोशी, अनिल दोदराजका, पी सेनगुप्ता , विनय कुमार निषाद, आनंद विश्वकर्मा, सोहनलाल मूंधड़ा, वरिष्ठ खिलाड़ी जितेंद्र बानरा, मैच रेफरी सुशील पुरती, जगदीश जामुदा,राजेश बारी अम्पायर्स विकास मूर्मू, बलराम मुंदुइया, साहिल हेम्ब्रम, संजय हेंब्रम, मनीष देवगम, गुरुचरण बागे आदि के अलावे शहर के गणमान्य लोग और काफी संख्या में खेल प्रेमी व अभिभावक मौजूद थे।
Source link