भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बुरे फंसे राहुल गांधी… लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, ऐसा...


होमताजा खबरदेश

बुरे फंसे राहुल गांधी… लोकसभा कमेटी ने भेजा नोटिस, ऐसा क्‍या बोल दिया था?

Last Updated:

Rahul Gandhi Lok Sabha Notice: लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस भेजा है. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल द्वारा दर्ज विशेषाधिकार हनन और असंसदीय भाषा के इस्तेमाल की शिकायतों पर राहुल गांधी से 28 अगस्त तक जवाब मांगा गया है, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष फैसला लेंगे.

ख़बरें फटाफट

बुरे फंसे राहुल गांधी... लोकसभा कमेटी ने भेजा नोटिस, ऐसा क्‍या बोल दिया था? Zoom

राहुल गांधी को 28 अगस्‍त तक अपना जवाब देना है.

नई दिल्‍ली. संसद के मानसून सत्र के दौरान पेपर लीक विरोधी कानून पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को एक नोटिस जारी कर भाजपा सांसदों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई दो अलग-अलग विशेषाधिकार हनन की शिकायतों पर जवाब मांगा है. लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से इन दोनों शिकायतों पर 28 अगस्त तक अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया जमा करने का निर्देश दिया है.

विशेषाधिकार हनन की शिकायत
यह पूरी कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल की शिकायतों के आधार पर की गई है. दोनों सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी पर सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examination Bill, 2026) पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंतोषजनक, असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने 29 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष से प्रक्रियात्मक नियमों के तहत राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. इसके अगले ही दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी एक अलग शिकायत दर्ज कराई. अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने न केवल अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि संसदीय नियमों की अनदेखी करते हुए गृह मंत्री पर आरोप लगाने से पहले कोई पूर्व नोटिस भी नहीं दिया जो कि सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन और अवमानना है.

स्पीकर करेंगे अंतिम फैसला
लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में दोनों भाजपा सांसदों की शिकायतों की प्रतियां अटैच की गई हैं. सचिवालय ने राहुल गांधी से कहा है कि वे 28 अगस्त तक अपनी टिप्पणियां और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. इसके बाद इन जवाबों को अंतिम विचार और अगली कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. संसद में इस नए नोटिस के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top