भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राखी पर लेना है डिजाइनर सूट तो यहां आएं, मिलेगा बंपर डिस्काउंट,...


Last Updated:

Ranchi Rakshabandhan Special Shopping: रक्षाबंधन पर शॉपिंग का प्लान है तो रांची की इन जगहों पर जा सकती हैं. यहां महिलाओं के डिजाइनर सूट काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं. अधिकतर जगहों पर 50 परसेंट तक का डिस्काउंट है. वैरायटी इतनी है कि आप अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकती हैं.

रक्षाबंधन आने में बस दो ही हफ्ते का समय बाकी है. ऐसे में अगर रांची की महिलाएं कम दामों में डिजाइनर कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो उन्हें पंचवटी प्लाजा आ जाना चाहिए. क्योंकि, यहां पर डिजाइनर कपड़ों में 50% की भारी छूट मिल रही है. रक्षाबंधन को देखते हुए यह सेल लगायी गई है.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के रंगरेज गली में. यहां पर भी महज ₹1000 की रेंज में आपको डिजाइनर कपड़े मिल जाएंगे. इस बार खास तौर पर काफ्तान की काफी अच्छी रेंज देखने को मिल रही है. काफ्तान में आपको कुर्ती से लेकर प्लाजो और मिनी टॉप्स भी देखने को मिलेंगे. महिलाओं के बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

पंचवटी प्लाजा स्टोर के संचालक संतोष बताते हैं, हमारे पास काफ्तान की बहुत अच्छी रेंज है. इसके अलावा महिलाओं के बीच कोऑर्ड सेट की भी काफी मांग है. इसमें ऊपर टॉप होता है और नीचे प्लाजो की तरह होता है और बीच में बेल्ट होती है या दुपट्टा अटैच होता है. इसमें कई तरह के डिजाइन और कलर भी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा पैरेलल शरारा और कुर्ती भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं. लेकिन इस बार ट्रेंड में काफ्तान अधिक देखा जा रहा है. यहां ये सारी चीजें महज ₹700 से शुरू हो जाती हैं, जो ₹2,000 से ₹3,000 तक जाती हैं. आप इन्हें अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं. कुछ सेट तो ऐसे हैं, जिनकी कीमत ₹5,000 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद ₹2,500 में मिल रहे हैं.

इसके अलावा रंगरेज गली में क्लॉथिंग स्टोर के संचालक राजू बताते हैं, हमारे पास आपको खासतौर पर कश्मीरी कुर्ती सेट देखने को मिलेगी. कश्मीरी सेट में भी काफ्तान काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें खासतौर पर लेमन ग्रीन और मैरून कलर, फिरोजा कलर यह सब काफी डिमांड में हैं और इनके साथ ऑक्सिडाइज मैचिंग ज्वैलरी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं.

इसके नीचे आपको पैरेलल लेगिंग्स या फिर प्लाजो देखने को मिलेगा. यह पूरा सेट आपको आराम से ₹1,000 में आ जाएगा, बहुत अधिक तो ₹1,500 में. बजट में होने के कारण फिलहाल यही ट्रेंड में है. खासतौर पर रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड स्टाइल काफ्तान भी हैं, जो करीना कपूर ने पहना है, वैसा डिट्टो कॉपी आपको यहां पर मिल जाएगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top