आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को डीवीसी कोनार डैम परियोजना परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। परिसर में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा का नेतृत्व डीवीसी कोनार परियोजना के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया। हाथों में विशाल तिरंगा थामे डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा बल और छोटे-छोटे विद्यार्थी एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। पूरा कोनार डैम परिसर देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम से भरे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
Source link